खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। लगातार पुलिस के एक्शन से तस्कर खौफ में है। इसी कड़ी में नाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हाल खारा गोविंद पुत्र नारायण राम को 29.08 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विकास विश्नोई, सुभाषचन्द्र, गौरीशंकर, दिनेश कुमार, रमेश शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ