खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का आपॅरेशन नीलकंठ लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में लूणकरणसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी महावीर विश्नोई की अगुवाइ में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को रोका। जिससे पुछताछ के बाद तलाशी ली गयी।
इस दौरान रोझा के रहने वाले अनिल पुत्र संपतलाल के पासस से 06.58 ग्राम अवैध स्मैक मिली। जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ