खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते लगातार पुलिस टीमों द्वारा नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे है। इसी कड़ी में जामसर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी रवि कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने सूचनाओं के आधार पर गश्त के दौरान खिंचीया गाव के पास एक बाइक सवार को रोका और उससे पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 1.60 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने मो. हुसैन के पास से स्मेक के साथ बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रवि कुमार, विजय कुमार, रामनिवास, सुनील कुमार, विकास शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ