खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी चन्द्रजीत की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 04.29 ग्राम अवैध एमडी के साथ तेजपुरा निवासी बुधराम पुत्र भंवरला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ