खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का अभियान ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। अभियान के चलते लगातार नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में शेरूणा पुलिस टीम ने थानाधिकारी संध्या विश्नोई की अगुवाई में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ जब्त किए है। पुलिस टीम ने शेरूणा से पुनरासर रोड़ पर झंझेउ में ओमसिंह पुत्र धन्ने सिंह को 9 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध डोडा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ