खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्मैक बरामदगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पलायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में की गयी। पुलिस टीम ने 23 जून को कार्रवाई करते हुए 56.5 ग्राम स्मैक को बरामद की। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में जांंच करते हुए आज 11 अगस्त को राधेश्याम पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थे की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण, श्रवण कुमार, गणेश गुर्जर, महेन्द्र राणा शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ