Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ऑपरेशन गरिमा; महिला- बालिकाओं को किया जागरूक

rk
2 weeks ago
ऑपरेशन गरिमा; महिला- बालिकाओं को किया जागरूक
ऑपरेशन गरिमा; महिला- बालिकाओं को किया जागरूक
 
बीकानेर। महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा शहीद सै.लेफ्टिनेंट के के मजूमदार रा बा उ प्रा विद्यालय सूरसागर मे बालिकाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित ऑपरेशन गरिमा व उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गयी।  फाउंडेशन की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से जन जागरूकता अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा’ चलाया जा रहा है | जिसमे सार्वजनिक स्थानों पर ड्यूटी करते हुए स्कूल, कॉलेज महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो मनचलों पर पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है | इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना है, जहाँ वे गरिमा के साथ जी सकें। जिसके लिए सभी संस्थान पदाधिकारीयों, अध्यापिकाओं व बच्चियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया|
जिला अध्यक्ष नीति शर्मा व महासचिव प्रिया भार्गव ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी| सचिव वीणा शर्मा व कोषाध्यक्ष ज्योति खत्री ने पुलिस द्वारा संचालित 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे मे बताया |संगठन मंत्री मिनाक्षी चौहान, प्रिया कपूर ने कहा बच्चों को शैक्षणिक प्रतियोगिताएं करवाई|
संस्थान द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टिफिन,बोतल, कैलेंडर, व प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल दिए गए|
स्कूल प्रधानाचार्य डिंपल चावला ने डॉ.अर्पिता गुप्ता व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया|
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती सोलंकी,चन्द्रा कुमारी,जसोदा,पुष्पा, वीरेंद्र आदि के महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: