Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, खातों का हो रहा था दुरुपयोग, लैपटॉप और 5 मोबाइल सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Bansal sadi
3 weeks ago
बीकानेर में ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, खातों का हो रहा था दुरुपयोग, लैपटॉप और 5 मोबाइल सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर में ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, खातों का रो रहा था दुरुपयोग, लैपटॉप और 5 मोबाइल सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के बैंक खातों का कथित रूप से दुरुपयोग कर अलग-अलग मैचों पर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, पांच एंड्रॉयड मोबाइल, दो हिसाब-किताब की रजिस्टर/डायरी, चार मोबाइल चार्जर, दो लाइट प्लग प्लेट और एक लैपटॉप बैग बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को जांच में शामिल करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया कुमार पुत्र श्यामसुंदर (20 वर्ष), निवासी रीको रोड नंबर 8, हनुमान मंदिर के पास, चौधरी कॉलोनी, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा अलग-अलग मैचों पर सट्टे का संचालन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा बैंक खातों के कथित दुरुपयोग से संबंधित अन्य गतिविधियां क्या थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: