बीकानेर: पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बीकानेर: पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के साबनिया गांव के पास सोमवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घणियासर निवासी डूंगराराम और मुखराम बाइक पर सवार होकर साबनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साबनिया गांव की तरफ से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल अरजनसर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को महाजन सीएचसी रेफर किया गया। महाजन अस्पताल में डॉक्टर्स ने डूंगराराम को मृत घोषित कर दिया। मुखराम की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ