खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नशीली गोलियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद पुलिस थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत टीम का गठन किया।
एएनटीएफ बीकानेर के प्रभारी व औषधि नियंत्रण अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने महादेव नगर में किराये के मकान में रहने वाले रविन्द्र सहारण पुत्र हेतराम को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने 5400 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की हे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल को दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में सुरेश कुमार, छगनलाल, गोमदराम, हेमसिंह शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ