465 अवैध शराब की पेट्टियों के साथ एक गिरफ्तार, कंटेनर और एस्कॉर्ट कर रहे वाहन को किया जब्त
खुलासा न्यूज,बीकानेर। लाखों की अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में महाजन पुलिस टीम ने की हे। पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 465 अवैध अंंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब के परिहवन में प्रयुक्त वाहन केंटर को भी जब्त किया है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब के वाहन को एस्कॉर्ट कर रही फॉच्र्यूनर को भी जब्त किया है। जिसमें सतपाल और सुशील कुमार को दस्तयाब किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में अनूप ङ्क्षसह, पृथ्वीराज, दीपक, अजय, राजाराम, पूनमंचद, सुभाषचंद शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ