खुलासा न्यूज,बीकानेर। घर में सेंंधमारी कर चोरी करने के माामले में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 12 सितंबर 2020 को परिवादी ताराचंद ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आज वह अपनी पत्नी को ड्यूटी पर छोडऩे के बाद कोचिंग सेंटर पढ़ाने के लिए चला गया। जब वापिस आया तो घर के बाहर का दरवाजा तो लॉक था लेकिन अंदर अलमारी, संदूक से नकदी, गहने गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में चोरी का सोना, चांदी खरीदने वाले जस्सुसर गेट क्षेत्र में रहने वाले हनुमान प्रसाद सोनी पुत्र माणकचदं सोनी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ