Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन महिला मंडल ने किया पौधारोपण, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र को भेंट की बेंच और कुर्सियां

rk
1 month ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन महिला मंडल ने किया पौधारोपण, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र को भेंट की बेंच और कुर्सियां

विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन महिला मंडल ने किया पौधारोपण, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र को भेंट की बेंच और कुर्सियां

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जैन महासभा की जैन महिला मंडल द्वारा राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गंगाशहर रोड में सेवा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से केंद्र को 4 बेंच एवं 11 कुर्सियां भेंट की गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालालजी बोथरा, पूर्व महामंत्री मेगराज जी  बोथरा, कार्यकारिणी सदस्यगण तथा बीकानेर के भामाशाह बसंतजी नवलखा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से जैन महिला मंडल का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्य निरंतर होते रहने चाहिए तथा वे भविष्य में भी मंडल के साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

जैन महिला मंडल की संयोजिका प्रेमजी नवलखा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल की बहनों को जैसे ही इस सेवा कार्य की जानकारी दी गई, सभी ने उत्साहपूर्वक आगे बढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किसी बड़े संसाधन की नहीं, बल्कि अच्छे विचार और सेवा भाव की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी सहयोगी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मंडल भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य करता रहेगा। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के मंत्री श्री बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि यह केंद्र पिछले 75 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने जैन महिला मंडल द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर योगाचार्य श्री रतनजी तंबोली ने भी योग के महत्व को समझाया। वे वर्षों से सेवा भाव के साथ निःशुल्क योग प्रशिक्षण देकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सुश्री तान्या जायसवाल ने प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान सज्जनजी नाहर ने उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास करवाया।
राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की ओर से समाजहित एवं सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जैन महिला मंडल को "भामाशाह सम्मान" से सम्मानित किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जैन महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुमनजी छाजेड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की संगठित शक्ति जब सेवा और समाजहित के कार्यों में लगती है तो उसका प्रभाव दूरगामी होता है। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग जैसे विषय आज समय की आवश्यकता हैं, जिनमें जैन महिला मंडल सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन संतोषजी बोथरा ने किया। अंत में अंजूजी बोथरा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए महिला मंडल की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: