पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी प्रकोष्ठ ने कसी कमर, बैठक आयोजित
खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी प्रकोष्ठ के बैनर तले पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने की।
बीकानेर ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने बताया कि बैठक में आगामी पंचायतीराज और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समस्त ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर ब्लॉक स्तर तक ओबीसी को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन भी प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में दिया संबोधन ओबीसी को अपने हक्का आरक्षण मिलना चाहिए पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में ओबीसी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए
प्र्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आंकड़ों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस ओबीसी समाज की भागीदारी 56 प्रतिशत है, सरकार ने आंकड़ों में फेरबदल करके उसे 46 प्रतिशत कर दिया है। यह ओबीसी समाज पर कुठाराघात है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आगामी पंचायतीराज तथा निकाय चुनावों में जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर सभी ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले। इससे संगठन भी मजबूत होगा और कांग्रेस पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को प्रेरित करते हुए कहा कि मण्डल अध्यक्ष नियुक्त करके संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाए, जिससे कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक लाभ मिले।
बैठक में बीकानेर से रेवंतराम संवाल- जिला संगठन महासचिव, सेंसकरन दान चारण- कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष, सतपाल कुमावत- बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष, महावीर किरोड़ीवाल - खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष,कल्याणदान चारण- लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र दान चारण- नोखा ब्लॉक अध्यक्ष, लालाराम खुडिय़ा- सुडसर ब्लॉक अध्यक्ष, चुनाराम सैन- नापासर ब्लॉक अध्यक्ष,मनोज सुथार- डूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ