Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर ,जैन यूथ क्लब की संयुक्त बैठक आयोजित

rk
3 months ago
भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर ,जैन यूथ क्लब की संयुक्त बैठक आयोजित

 भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर ,जैन यूथ क्लब की संयुक्त बैठक आयोजित 

बीकानेर। जैन यूथ क्लब द्वारा आज लेडीज विंग एवं जेंट्स विंग की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
क्लब से जुड़े शशि पुगलिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 29 मार्च 2026 को प्रातः 7:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक नवकार मंत्र जाप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सेवा भाव को साकार करते हुए प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं एवं समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 31 मार्च 2026 को तेरापंथ भवन में प्रातः 12:15 बजे से सामूहिक एकाशना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, इसके साथ 29 मार्च को रात 7:30 बजे से भक्ति संध्या व 31 मार्च को सुबह 7:30 बजे से प्रभात फेरी आयोजित होगी। जिसमें समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। 
बैठक में यह भी तय किया गया कि महावीर जयंती के इन सभी आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, वीडियो रील्स एवं आकर्षक बैनर्स, फोन कॉल  के माध्यम से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे जुड़ सकें।
बैठक के दौरान लेडीज विंग की सभी महिलाओं ने इन आयोजनों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
क्लब से जुडी मोनिका बांठिया ने बताया कि जैन यूथ क्लब ने समस्त समाज से इन पावन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, जिससे भगवान महावीर के सिद्धांतों – अहिंसा, सत्य एवं सेवा – को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: