Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने टायर जलाकर जताया विरोध

6 hours ago
छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने टायर जलाकर जताया विरोध


छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने टायर जलाकर जताया विरोध
बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को डूंगर कॉलेज के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जयपुर नेशनल हाईवे पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन में एनएसयूआई नेता श्रीकिशन गोदारा और गिरधारी कूकणा सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे। छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई।
हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सामान्य हो गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे पर पुलिस और एनएसयूआई छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई थी। उसी मुद्दे को लेकर सोमवार को एक बार फिर एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान एनएसयूआई के भीतर फूट भी साफ नजर आई। संगठन के दो अलग-अलग धड़ों ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे संगठन की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: