Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Bansal
1 month ago
छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश की राजधानी से गांव कस्बों तक छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। बीते दिनों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने डूंगर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद आज एनएसयूआई के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रों नें कोलायत में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग हे कि सरकार जल्द से जल्द चुनावों को बहाल करें।  कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।  कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।

 


इस दौरान गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, एनएसयूआई का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान  प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित अनेक युवा मौजूद रहें। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: