Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

अब शहर के मनचलों हो जाओ सावधान गलत हरकत की तो सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा

rk
6 hours ago
अब शहर के मनचलों हो जाओ सावधान गलत हरकत की तो सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा


अब शहर के मनचलों हो जाओ सावधान गलत हरकत की तो सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा
बीकानेर। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कॉलेज, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर ये महिलाओं व लड़कियों के साथ गलत हरकत कर देते हैं। ज्यादातर महिलाएं शांत रहती हैं, कुछ विरोध करती हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता, लेकिन अब पुलिस इन मनचलों को सबक सिखाएगी। न केवल इन मनचलों पर  पुलिस की नजर रहेगी, बल्कि गलत हरकत की तो सीधे सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। जिला पुलिस ने स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों विशेष  डिकॉय ऑपरेशनज् चलाकर 6 मनचलों को हिरासत में लिया हैं।  एसपी मृदुल कच्छावा के कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी तरह से महिलाओं व बालिकाओं के साथ छेडख़ानी  बदर्शत नहीं की जायेगी।  अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना था। लंबे समय से इन मनचलों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें पकड़़ा गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सादा वर्दी में तैनात रहीं महिला पुलिसकर्मी ऑपरेशन के तहत महिला पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया, ताकि मनचलों को पुलिस की मौजूदगी का आभास न हो सके। महिला पुलिसक र्मियों ने विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखकर मनचलों को रंगे हाथों पकड़ लिया।  पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह आकस्मिक अभियान जारी रहेंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: