Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे , नोटिफिकेशन जारी

6 hours ago
राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे , नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे , नोटिफिकेशन जारी 
एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़ 
रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा 
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, कन्हैयालाल बोथरा, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, राजीव शर्मा, मनीष सिपानी ने रीको के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों के लम्बे समय से रुके कामों के निस्तारण हेतु रीको को विशेषाधिकार देने पर राज्य सरकार का आभार प्रकट किया | पचीसिया ने बताया कि वर्ष 2023 से रीको के अधीन आने वाले 37 हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगी हुई थी जिस पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा लगातार राज्य सरकार व रीको मुख्यालय से सम्पर्क किया जा रहा था | जिस पर राज्य सरकार ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए रीको को विशेषाधिकार प्रदान किये गये हैं जिससे अब रीको के अधीन आने वाले हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि गतिविधियों तथा इकाइयों के स्टेटस, पार्टनरशिप विभाजन, पारिवारिक बंटवारा, एवं वित्तीय आधारित समस्याओं के समाधान किये जा सकेंगे | साथ ही पचीसिया ने रीको क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बंसल एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जय सहारण, वरिष्ठ सहायक बजरंग पूनिया से चर्चा कर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, विद्युत व्यवस्था, साफ़ सफाई व ड्रेनेज व्यवस्था के सुधार हेतु चर्चा की | जिस पर क्षेत्रीय प्रबन्धक बंसल ने बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए 17 करोड़ के  मुख्यालय भिजवाए गये प्रस्ताव में 11 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के सौन्दर्यकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा बाकी का शेष बजट आगामी सत्र में मिलना प्रस्तावित है |

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: