Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की पीएम की रैली रद्द होते ही थमा दिए ​नोटिस, पढ़ें ये खबर

rk
1 month ago
बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की पीएम की रैली रद्द होते ही थमा दिए ​नोटिस, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की पीएम की रैली रद्द होते ही थमा दिए ​नोटिस, पढ़ें ये खबर 
बीकानेर। बालोतरा की पंचभद्रा रिफाइनरी के प्रस्तावित उद्घाटन के लिए की गई तैयारियों पर अब नया मोड़ आ गया है। पहले जहां भीड़ जुटाने के लिए बस मालिकों को डीजल कूपन बांटे गए थे, वहीं कार्यक्रम रद्द होते ही अब उन्हीं बस मालिकों को नोटिस थमाकर कूपन वापस जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। परिवहन विभाग की इस उलट कार्रवाई ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बीकानेर जिले से करीब 400 बसों की व्यवस्था की गई थी। इन बसों के संचालन के लिए परिवहन विभाग ने बाकायदा डीजल कूपन जारी किए, ताकि बस मालिकों को ईंधन की परेशानी न हो। लेकिन 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लगने के बाद उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद अब विभाग ने उन बस मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं, जिन्होंने कूपन तो ले लिए लेकिन यात्रा नहीं की।

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि तीन दिन के भीतर डीजल कूपन संबंधित कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है, अन्यथा कूपन की राशि को बकाया मानते हुए वसूली की जाएगी और आवश्यक प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बस संचालकों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन के निर्देश पर ही तैयारियां की थीं, ऐसे में अचानक नोटिस देना उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: