बीकानेर: पंचायत राज आम चुनाव के नामांकन आज से शुरू, ये रहेगा शेड्यूल
बीकानेर: पंचायत राज आम चुनाव के नामांकन आज से शुरू, ये रहेगा शेड्यूल
बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत बीकानेर जिला परिषद के 41 सदस्यों और पहले चरण में चार पंचायत समितियों के 60 सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही लोकसूचना जारी कर नाम निर्देशन पत्र लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन 8 से 13 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 14 तक के नामांकन अतिरिक्त जिला कलक्टर न्यायालय परिसर में जमा होंगे। वार्ड 15 से 28 तक के नामांकन बीकानेर विकास प्राधिकरण के नए भवन और वार्ड 29 से 41 तक के नामांकन विकास प्राधिकरण के पुराने भवन में लिए जाएंगे।
पहले चरण में चार पंचायत समतियों में चुनाव
पहले चरण में खाजूवाला, रुणिया, पूगल और छत्तरगढ़ पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। खाजूवाला के नामांकन उपखंड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला, रुणिया के बीकानेर स्थित कृषि अधिकारी कार्यालय के हॉल नंबर-1, पूगल के उपखंड अधिकारी कार्यालय पूगल और छत्तरगढ़ के उपखंड अधिकारी कार्यालय छत्तरगढ़ में जमा होंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ