खुलासा न्यूज,बीकानेर। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध के चलते देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर तमात पाबंदिया लगाई गयी थी। जिसके चलतेे गैस सिलेंडर की खासी दिक्कत देखी गयी थी। बीते दिनों दोनो देशों के बीच हुए समझौते के बाद अब धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे है। इसी बीच सरकार ने भी आमलोगों को गैस सिलेंंडर को लेकर राहत दी है।
सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई पाबंदी को हटा दिया गया है। इसके बाद अब रेस्टोरेंट, होटल संचालकों, शादी समारोह में जरूरत के मुताबिक सिलेंडर मिलेंगे। अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं होगी। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्रा?कृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। हालांकि इस आदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन पर कोई राहत नहीं है। नए घरेलू कनेक्शन पर अब भी रोक बरकरार है।
आदेश के अनुसार- कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगाए गई रोक को हटा दिया है। सप्लाई को पहले की तरह ही बहाल किया जा रहा है। वर्तमान में राजस्थान में शादी समारोह के लिए एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए जिला रसद अधिकारी के यहां से स्टॉक रिलीज करवाना पड़ता है। इस पाबंदी के हटने के बाद अब जिला रसद अधिकारी के यहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ