बीकानेर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर आई ये खबर, जाने तक होगी शुरू
बीकानेर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर आई ये खबर, जाने तक होगी शुरू
बीकानेर। शहर के सार्वजनिक परिवहन में जल्द ही बड़ा बदलाव दिखाई देगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शहर में पहले चरण की 75 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक ये बसें बीकानेर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इसके साथ ही शहर को पहली बार बड़े स्तर पर पर्यावरण अनुकूल, आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिलेगी।
केंद्र सरकार ने बीकानेर के लिए कुल 125 इलेक्ट्रिक बसों को स्वीकृति दी है। इनमें से पहले चरण में 75 बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सामने लगभग 8.5 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक चार्जिंग डिपो तैयार किया गया है, जहां एक समय में 25 बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ