बीकानेर में झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर, जारी हुआ अलर्ट
बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में कहीं हल्की और कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके बाद 14 अगस्त से कमी आने की संभावना है। इससे पहले रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। खैरथल-तिजारा जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। किशनगढ़ बास में 74 मिमी और कोटकासिम में 66 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अलवर, भीलवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, सवाई माधोपुर और सीकर में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर में सुबह करीब दो घंटे तक रुक-रुक अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास में दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले शामिल है। वहीं, 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें राजधानी जयपुर सहित अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल है। इसके अलावा भरतपुर, डीग, झुंझनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, सिरोही, बालोतरा, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में भी बारिश की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ