पुनरासर जाने वाले यात्रियों के लिए खबर, यहां से चलेगी बसें और ये रहेगा किराया
खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर से पुनरासर जाने वाले यात्रियों के लिए खबर सामने आयी है। कल बीकानेर जिले के पुनराासर गांव में हनुमान जी का मेला भरेगा। जिसमें लाखों की संख्या में लोग दर्शन करेंगे। जिसको लेकर शहर भी बाबे के दरबार पहुंचना शुरू हो गया। शहर की सड़कों पर सूनसान सा नजारा हो गया है। मेले को लेकर रोड़वेज ने भी विशेष व्यवस्था की है। रोड़वेज अधीक्षक इन्द्रा गोदारा ने बताया कि मेले में भक्तों के लिए रोड़वेज द्वारा 15 अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है जो कि एमएम ग्राउण्ड से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से पुनरासर पहुंचेगी। ये बसें अलसुबह से देर रात तक चलेगी। इन बसों में यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। गोदारा ने बताया कि पुरूषों के लिए 65 और महिलाओं-बच्चों के लिए 35 रूपए किराया निर्धारित किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ