नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के पोस्टर का विमोचन, विजेता को मिलेंगे 77,777 रुपए
नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के पोस्टर का विमोचन, विजेता को मिलेंगे 77,777 रुपए
बीकानेर। अखिल भारतीय श्री पीपा क्षत्रिय समाज सभा के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 एवं भव्य स्नेह मिलन समारोह के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को पीपा जी मंदिर, शीतला गेट में किया गया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में श्री पीपा क्षत्रिय समाज, बीकानेर के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा सहित भंवरलाल बडगुर्जर, धनराज कच्छावा, बाबूलाल सोलंकी, दीपक चौहान, जयप्रकाश चौहान, रामदेव दैया, नरेश पंवार, मुरलीधर दैया, मनोज सोलंकी, भरत कच्छावा, मनीष कच्छावा, राजा कच्छावा, सुमित सोलंकी, अशोक पंडित एवं मेक्स कच्छावा मौजूद रहे।
अखिल भारतीय श्री पीपा क्षत्रिय समाज सभा के उपाध्यक्ष रामदेव दैया एवं योजना मंत्री नरेश पंवार ने बताया कि तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 8, 9 एवं 10 जनवरी 2027 को बीकानेर के धरणीधर ग्राउंड में होगा। इस क्रिकेट महाकुंभ में बाड़मेर, उदयपुर, भीनमाल, सोजत, बीकानेर, सिणधरी, मुंबई, भाभर, सूरत एवं अहमदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की कुल 12 टीमें भाग लेंगी।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 77,777 रुपए नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 44,444 रुपए नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी के साथ आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ना, आपसी भाईचारे, एकता, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना को मजबूत करना है। क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ भव्य स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें देशभर से समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नव जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां सीजन समाज की एकता, खेल भावना और युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ