Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह कल रविवार 28 जून को

rk
2 weeks ago
निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह कल रविवार 28 जून को

निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह कल रविवार 28 जून को.....

बीकानेर। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत, बीकानेर के तत्वावधान में 3 जून से बाबा रामदेव पार्क में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह (वार्षिक उत्सव) रविवार, 28 जून 2026 को सायं 6:00 बजे से हनुमान मंदिर भवन, नत्थूसर बास, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।

शिविर संयोजक नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह निःशुल्क शिविर बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। शिविर में प्रतिभागियों को योगाभ्यास, प्राणायाम, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार, नैतिक शिक्षा,अनुशासन,व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, भारतीय पारंपरिक खेलों, चित्रकला, बौद्धिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्वस्थ एवं संस्कारित जीवनशैली के प्रति भी निरंतर जागरूक किया गया। वैदिक यज्ञ, भजन, प्रार्थना तथा प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का भी विकास किया गया।

ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के साथ आयोजित होने वाले इस भव्य समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा योग प्रदर्शन, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह का उद्देश्य बच्चों द्वारा शिविर में अर्जित ज्ञान, कौशल एवं संस्कारों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना तथा उनके उत्साह का सम्मान करना है।

आयोजकों ने बीकानेर शहर के सभी नागरिकों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें तथा भारतीय संस्कृति, योग एवं संस्कारों पर आधारित इस प्रेरणादायी आयोजन को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनाएँ।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: