Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर रेंज में बॉर्डर पर अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, 4 महीने में इतने हथियार बरामद

rk
1 month ago
बीकानेर रेंज में बॉर्डर पर अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, 4 महीने में इतने हथियार बरामद

बीकानेर रेंज में बॉर्डर पर अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, 4 महीने में इतने हथियार बरामद

बीकानेर। राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में विदेशी हथियारों का जाल फैल गया है। कमजोर सुरक्षा तंत्र के चलते बॉर्डर पार से तस्कर अनाड़ी हाथों में विदेशी हथियार थमा रहे हैं। देशी हथियारों की खेप भी यहां कम नहीं है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 4 माह में बीकानेर रेंज में पुलिस ने 137 तस्करों को गिरफ्तार कर 147 देशी और 59 विदेशी हथियार बरामद किए हैं। इससे जाहिर है कि हर दिन एक तस्कर और हथियार पुलिस के हाथ लग रहा है। अब तक की पुलिस कार्रवाई पर नजर डालें तो हर मामले में पुलिस के हत्थे तस्करी से जुड़े स्थानीय लोग ही लगे हैं। सरगना तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं। हथियारों की तस्करी की स्थिति देखें तो राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी हथियारों की सप्लाई की पूरी चेन सक्रिय है। यह चेन सीमापार से संचालित संगठित नेटवर्क का हिस्सा है। सुरक्षा एजेंसियों की जांचों में पाकिस्तान-समर्थित ड्रोन ड्रॉपिंग, पंजाब-आधारित सरगना और विदेशी फंडिंग का जाल उजागर हो चुका है। अब हथियार और नशे की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

बीकानेर रेंज में पिछले चार माह में हुई कार्रवाई पर नजर डालें तो सामने आता है कि 127 मामले दर्ज कर 137 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 147 फायर आर्म्स, 615 कारतूस, 43 मैग्जीन, एक ड्रोन और एक हॉल्स्टर जब्त किया। बरामद हथियारों में 59 विदेश निर्मित हथियार शामिल हैं, जो सीमापार तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क की ओर स्पष्ट संकेत देते हैं।

बॉर्डर पार से आए हथियारों में आस्ट्रेलिया, पाक और चीन में बने हथियार शामिल हैं। रेंज क्षेत्र में सर्वाधिक मामले श्रीगंगानगर में सामने आए हैं। चार माह में यहां 62 प्रकरण दर्ज कर 64 तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा 64 हथियार बरामद किए गए। जब्त हथियारों में एक आस्ट्रेलिया की ग्लॉक पिस्टल, एक पाकिस्तान निर्मित हथियार और दो मैग्जीन भी शामिल हैं। हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने 28 मामलों में 28 तस्करों को गिरफ्तार कर 24 हथियार जब्त किए, जिनमें 11 यूएसए निर्मित फायर आर्म्स, एक अन्य विदेशी हथियार और 22 मैग्जीन शामिल हैं। बीकानेर जिले में 18 प्रकरणों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 हथियार बरामद किए गए, जिनमें पांच चीन निर्मित हथियार शामिल हैं। वहीं चूरू जिले में 19 प्रकरण दर्ज कर 28 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 21 हथियार जब्त किए गए।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: