Khulasa Online
Breaking
• देश के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके किए महसूस, घबराए लोग घरों से निकले बाहर • ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान, पायलटों के लिए यूएस का बचाव अभियान शुरू • जन विश्वास बिल : कानून बनते ही 1000 से अधिक कृत्य अपराध के दायरे से बाहर होंगे, नागरिकों के जीवन को आसान बनाने पर जोर • आईएनएस अरिदमन नौसेना में शामिल : स्वदेशी पनडुब्बी से बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं शक्ति है, ‘अरिदमन’ • भारत बोला - हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए, इस संकट का समाधान बातचीत से ही संभव, ऑनलाइन बैठक में 60 देश शामिल हुए • देश के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके किए महसूस, घबराए लोग घरों से निकले बाहर • ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान, पायलटों के लिए यूएस का बचाव अभियान शुरू • जन विश्वास बिल : कानून बनते ही 1000 से अधिक कृत्य अपराध के दायरे से बाहर होंगे, नागरिकों के जीवन को आसान बनाने पर जोर • आईएनएस अरिदमन नौसेना में शामिल : स्वदेशी पनडुब्बी से बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं शक्ति है, ‘अरिदमन’ • भारत बोला - हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए, इस संकट का समाधान बातचीत से ही संभव, ऑनलाइन बैठक में 60 देश शामिल हुए
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नीईओ-बीड्स अबेकस का वार्षिकोत्सव, ग्रेज्यूएशन सेरेमनी एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

3 days ago
नीईओ-बीड्स अबेकस का वार्षिकोत्सव, ग्रेज्यूएशन सेरेमनी एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

नीईओ-बीड्स अबेकस का वार्षिकोत्सव, ग्रेज्यूएशन सेरेमनी एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
बीकानेर। नीईओ-बीड्स अबेकस का वार्षिकोत्सव, राष्ट्रस्तरीय मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार तथा ग्रेज्यूएशन सेरेमनी का आयोजन श्री जैन पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। नीईओ-बी अबेकस बीकानेर कलस्टर हैड रूपसा बोथरा ने बताया कि समारोह में जैन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रूपश्री बोथरा, सचिव मानक कोचर, नीईओ-बीड्स फाउंडर डायरेक्टर विजेता शंगारी एवं सोफिया स्कूल की इकोनॉमी हैड देवयानी मित्रा का मुख्य आतिथ्य रहा। नीईओ-बीड्स अबेकस बीकानेर कलस्टर हैड रूपसा बोथरा ने बताया कि नीईओ-बीड्स अबेकस में चार वर्ष कम्पलीट कर चुके विद्यार्थियों को ग्रेज्यूएशन सेरेमनी के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी के साथ सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। नीईओ-बीड्स अबेकस की फाउंडर डायरेक्टर विजेता शंगारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आधुनिक  शिक्षा को किताबों और अंकों से आगे ले जाना है। नीईओ-बीड्स एक ऐसा मंच है जहां बच्चों को सुना और समझा जाता है। अबेकस अंकगणितीय गणनाओं को आसान बनाकर गणित के डर को दूर करता है। अबेकस के साथ नीईओ-बीड्स के माध्यम से आदर, अनुशासन, टाइम मैनेजमेंट आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। समारोह में वीना बुच्चा, नेहा शेखावत, डिम्पल चौरडिय़ा, खुश्बू शर्मा, प्रिया झाबक, रश्मि लूना, लक्षिता मारु, चहक जसुजा की सहभागिता रही। अतिथियों का स्वागत एवं आभार अंजू बोथरा ने व्यक्त किया। रूपसा बोथरा ने बताया कि नीईओ-बीड्स 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों को अबेकस के साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देता है। इसी उद्देश्य से आयोजित समारोह में विशेष रूप से नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। इस नृत्य नाटिका में चार युगों सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलियुग के बारे में जानकारी दी गई तथा इन युगों में मनुष्य ने आस्था और विश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा धर्म व कर्म की परिभाषा को समझाया गया। हर युग में जब बुराई हावी होती है तो अच्छाई से हम उस बुराई को मिटा सकते हैं। नीईओ-बीड्स संस्कृत के श्लोक के साथ संस्कारों की सीख भी विद्यार्थियों को देती है। अनुशासन, आदर-सम्मान, मधुरभाषी सहित अनेक नैतिक मूल्यों की सीख दी जाती है। रूपसा बोथरा ने बताया कि अक्षय तृतीया को नीईओ-बीड्स की नई ब्रांच का खतुरिया कॉलोनी में शुभारम्भ किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: