Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नीट-2026 परिणाम : सिंथेसिस में सफलता का भव्य उत्सव, 100 से अधिक विद्यार्थियों का राजकीय एमबीबीएस में चयन

rk
6 hours ago
नीट-2026 परिणाम : सिंथेसिस में सफलता का भव्य उत्सव, 100 से अधिक विद्यार्थियों का राजकीय एमबीबीएस में चयन

नीट-2026 परिणाम : सिंथेसिस में सफलता का भव्य उत्सव, 100 से अधिक विद्यार्थियों का राजकीय एमबीबीएस में चयन

 

बीकानेर। नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंथेसिस संस्थान के 100 से अधिक विद्यार्थियों का राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस के लिए चयन सुनिश्चित हुआ है। इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर बीकानेर संभाग का गौरव बढ़ाया। संस्थान के विद्यार्थियों में दिवाकर पुरोहित (जनरल ईडब्ल्यूएस रैंक 53), हर्षित प्रजापत (जनरल कैटेगरी रैंक 575), श्रीराम कुम्हार (ओबीसी रैंक 380), अनुराधा राठौड़ (जनरल कैटेगरी रैंक 812), केशव शर्मा (जनरल कैटीगरी रैंक 814), श्रीकिसन सियाग ओबीसी रैंक 530, तनुश्री चौधरी ओबीसी रैंक 703 सहित 26 विद्यार्थी एआईआर रैंक 9000 तक स्थान प्राप्त कर पाए तथा सभी श्रेणियों के 100 से अधिक विद्यार्थी अपनी-अपनी श्रेणियांे में एम्स तथा अन्य प्रतिष्ठित गर्वनमेंट कॉलेज के एमबीबीएस पाठ्यक्रम कोे प्राप्त करने जा रहे हैं। सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के 30 विद्यार्थी, ओबीसी श्रेणी के 52 विद्यार्थी व एससी, एसटी श्रेणी के 20 से अधिक विद्यार्थी ये सफलता अर्जित की। इसके अलावा बहुत सारे विद्यार्थी नीट के माध्यम से मिलने वाले अन्य पाठ्यक्रमों जैसे सरकारी व प्राइवेट कॉलेजो से दंतचिकित्सा, पशुचिकित्सा, आयुर्वेद, होमियोपैथी, प्राइवेट कॉलेज द्वारा एमबीबीएस इत्यादि पाठ्यक्रमों में चयनित होंगे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को सिंथेसिस परिसर में भव्य नीट-2026 परिणाम उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों, मार्गदर्शकों एवं संस्थान के निदेशक मंडल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में उल्लास, आत्मीयता और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

Image

कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम नहीं होती, बल्कि उसके पीछे माता-पिता का त्याग, शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन, संस्थान का अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थी का निरंतर परिश्रम समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रैंक सफलता का एक पड़ाव है, जबकि वास्तविक उपलब्धि समाज को योग्य, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक देना है। उन्होंने वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों से चयनित विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास को अपनी प्रेरणा बनाने का आह्वान किया।

Image

इसके पश्चात प्रशासनिक निदेशक जेठमल सुथार ने कहा कि सिंथेसिस की सफलता किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे शैक्षणिक तंत्र का परिणाम है। उन्होंने नियमित परीक्षा प्रणाली, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, समय पर शंकाओं का समाधान, अनुभवी शिक्षकों का सहयोग, विषयवार विश्लेषण, अनुशासित अध्ययन व्यवस्था, अभिभावकों के साथ सतत संवाद तथा प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति की निरंतर निगरानी जैसी संस्थान की विशेषताओं को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सिंथेसिस का उद्देश्य केवल उच्च रैंक दिलाना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों के चिकित्सक बनने के सपनों को साकार करना है।

Image

प्रबंधकीय निदेशक मनोज बजाज ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों का विश्वास ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सिंथेसिस के समस्त शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक ने विद्यार्थियों की सफलता को अपना व्यक्तिगत दायित्व मानकर कार्य किया, जिसका सुखद परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए वर्तमान विद्यार्थियों से भी पूरे समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ तैयारी करने का संदेश दिया।

Image

समारोह के दौरान चयनित विद्यार्थियों का पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया गया, जबकि उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अनेक चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सिंथेसिस के सुदृढ़ प्रबंधन, अनुभवी शिक्षकों, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन व्यवस्था तथा पारिवारिक वातावरण की मुक्तकंठ से सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि संस्थान ने केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि कठिन समय में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बनाए रखने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रेरणा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और परीक्षा के अनुभव साझा किए। इस संवाद ने उपस्थित विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

 

सम्मान समारोह के उपरांत चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं समस्त मार्गदर्शक दल के लिए स्नेहभोज की विशेष व्यवस्था की गई। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा सिंथेसिस के शिक्षकों और मार्गदर्शकों ने एक साथ विजय नृत्य कर अपनी खुशी का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज, मुस्कुराते चेहरे और भावुक क्षण इस सफलता के साक्षी बने।

Image

समारोह के समापन पर संस्थान के निदेशक मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सिंथेसिस आने वाले वर्षों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों और प्रभावी मार्गदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सकीय क्षेत्र में सफलता दिलाने की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। यह आयोजन केवल परिणामों का उत्सव नहीं, बल्कि हजारों सपनों को नई दिशा और वर्तमान विद्यार्थियों को सफलता की नई प्रेरणा देने वाला एक यादगार अवसर सिद्ध हुआ।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: