खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने लाखों की एमडी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने की है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में नयाशहर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थानास्तर पर नशीले पदार्थो के खिलाफ टीम गठित कर तस्करी में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखी। जिसके बाद पुलिस टीम ने अभिषेक चौधरी नाम के व्यक्ति के पास से 32.94 ग्राम एमडी जब्त की है। वहीं काशीराम सियाग को एमडीएमए 22.20 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के पास से 55.14 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ