Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नियमों में लापरवाही पड़ी भारी, 11 बसों के खिलाफ की कार्रवाई

Bansal sadi
1 month ago
नियमों में लापरवाही पड़ी भारी, 11 बसों के खिलाफ की कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी  के लिए अभियान चलाया जा रहा हे ।अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही यातायात नियमों के पालना के लिए भी समझाईश की जा रही है।

 

इसी कड़ी में आज यातायात प्रभारी कानाराम द्वारा अभियान के तहत आज 14 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिरण,जिला परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्लीप बसों, लग्जरी बसों को चैक किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए जिन बसों के बॉर्डी में परिवर्तन किया गया, बसों के आपातकाल गेट नहीं होने, अग्निश्मन यंत्र नहीं होने, बसों के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने, बीमा नहीं करवाने, निर्धारित मानकों की पूर्ति नहीं करने वाली 11 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। बसों की जांच के दौरान वाहन चालकों को नशा करके वाहन ना चलाने की भी समझाईश भी की गयी।

 

इस दौरान बाल वाहनियों की भी चैकिंग की गयी। बीकानेर पुलिस ने अपील की है कि बसों की बॉडी में परिवर्तन ना किया जावे और यातायात नियमों की पालना की जावे। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: