Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में 22 जुलाई को 'राजस्थानी साहित्य पत्रिकाएं' विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार, देशभर के साहित्यकार होंगे शामिल

rk
20 hours ago
बीकानेर में 22 जुलाई को 'राजस्थानी साहित्य पत्रिकाएं' विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार, देशभर के साहित्यकार होंगे शामिल

 राजस्थानी साहित्य पत्रिकाएं ' विषयक सेमीनार 22 को
-- साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली व डॉ भगवान दास किराडू नवीन समिति का संयुक्त आयोजन


बीकानेर। साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली व डॉ भगवान दास किराडू नवीन समिति की ओर से 22 जुलाई को जिला उद्योग संघ, बीकानेर के सभागार में एक दिन का राष्ट्रीय सेमीनार ' राजस्थानी साहित्य पत्रिकाएं ' विषय पर आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में प्रदेश व देश के राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार भागीदारी करेंगे।
आयोजन समिति के संयोजक नगेन्द्र नारायण किराडू ने बताया कि इस सेमीनार का उद्घाटन 22 जुलाई को सुबह 10.30 बजे होगा। उद्धाटन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, नाटककार, आलोचक डॉ अर्जुन देव चारण करेंगे व मुख्य अतिथि साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी मधु आचार्य ' आशावादी ' होंगे। सत्र में साहित्य अकादेमी के उप सचिव एन सुरेश बाबू उपस्थित रहेंगे व इस सत्र में कवि, कथाकार संजय पुरोहित की भागीदारी रहेगी।
किराडू ने बताया कि पहले सत्र की अध्यक्षता सुखाड़िया विवि, उदयपुर के विभागाध्यक्ष व साहित्यकार कुंजन आचार्य करेंगे। इस सत्र में हाकम नागरा व महेंद्र सिंह पत्रवाचन करेंगे। सत्र का संचालन पत्रकार अनुराग हर्ष करेंगे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता जयनारायण विवि,  जोधपुर के विभागाध्यक्ष व कवि, आलोचक गजेसिंह राजपुरोहित करेंगे। इस सत्र में नमामी शंकर आचार्य व पत्रकार धीरेंद्र आचार्य पत्रवाचन करेंगे। नगेन्द्र किराडू ने बताया कि समापन सत्र की अध्यक्षता कवि, कथाकार वरिष्ठ लेखक रामस्वरूप किसान करेंगे व मुख्य अतिथि कवि, कला समीक्षक, आलोचक डॉ राजेश व्यास होंगे। इस आयोजन में राजस्थानी के साहित्यकार भाग लेंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: