Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नशे के खिलाफ जारी है बीकानेर पुलिस का प्रहार, एसपी बोले- अवैध सपंतियां की जा रही है ध्वस्त

rk
6 hours ago
नशे के खिलाफ जारी है बीकानेर पुलिस का प्रहार, एसपी बोले- अवैध सपंतियां की जा रही है ध्वस्त

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशे की रोकथाम, नियंत्रण, प्रवर्तन कार्रवाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि नशे पर प्रभावी प्रहार समय की आवश्यकता है और यह तभी संभव है जब प्रशासन, समाज, शैक्षणिक संस्थान और आमजन मिलकर कार्य करें।

 

 उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। युवाओं को इस अभियान का अग्रदूत बनना होगा तथा कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कस्टम विभाग की कार्रवाई और अधिक प्रभावी बनाने, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आने वाली दवाओं की वैध बिक्री सुनिश्चित करने, उनके रिकॉर्ड का नियमित संधारण करने तथा नियमों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा।


बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में 'ऑपरेशन नीलकंठ के माध्यम से नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के सहयोग से नशा तस्करों के अवैध मकानों, दुकानों एवं अन्य अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है तथा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को एनडीपीएस एक्ट, नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

 

इस कार्य में जिले के कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान तथा सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने एनडीपीएस के अंतर्गत आने वाली दवाओं की वैध बिक्री सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर 87645-07201 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी की सूचना इस नंबर पर बिना किसी भय के दे सकता है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 


बैठक की शुरुआत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  महेन्द्र शर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान महारानी कॉलेज के प्रतिनिधि ने बताया कि कॉलेज परिसर में 'नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र संचालित किया जा रहा है, जहां छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है।

 


वहीं सिंथेसिस कोचिंग के प्रतिनिधि डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए मनोचिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही एक विशेष सुझाव एवं सूचना बॉक्स भी लगाया गया है, जिसमें विद्यार्थी बिना नाम बताए नशे से संबंधित जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

 


बैठक में एसडीएम बीकानेर महिमा कसाना, आईएएस रवि गर्ग, निगम उपायुक्त  रणजीत बिजरानियाँ, जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक औषधि नियंत्रक देवेन्द्र केदावत, आयुर्वेद विभाग के डॉ. रिडमल सिंह राठौड़, एएनटीएफ इंस्पेक्टर महेन्द्र दत्त, क्राइम असिस्टेंट  सुभाष बिजारणियां, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कस्टम, नारकोटिक्स विभाग, विभिन्न कोचिंग संस्थानों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: