बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 करोड़ से ज्यादा के नशीले पदार्थ नष्ट
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 करोड़ से ज्यादा के नशीले पदार्थ नष्ट
बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया। यह कार्रवाई ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में की गई।
पुलिस के अनुसार कुल 44 मामलों में जब्त अवैध नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें शामिल हैं—
डोडा: 810.709 किलोग्राम, गांजा: 71.720 किलोग्राम, एमडी: 183.96 ग्राम, नशीली टेबलेट: 16.850 किलोग्राम, अफीम के पौधे: 16.088 किलोग्राम । इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 करोड़ 25 लाख 97 हजार 555 रुपए आंकी गई है।
इस कार्रवाई के दौरान मृदुल कच्छावा, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक (अपराध) सहायक सुभाष बिजारणियां सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान युवाओं को नशे से बचाने और समाज में अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ