निकाय चुनाव: कांग्रेस में जिताऊ और टिकाऊ को मिलेगी टिकट साथ ही देखें जांएगे कुछ और भी महत्वपूर्ण आधार, पढ़ें खबर
Tickets will be awarded to candidates who are both electable and reliable; other criteria will also be considered.
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस अब प्रत्याशियों के लिए मंथन कर रही है। स्कू्रटनी केा लेकर तैयारियां की जाा रही है। वहीं वार्डो में सर्वे के लिए भी फाइनल रूप दिया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले 36-48 घंटे में पहली सूची जारी हो जाएगी। इससे पहले आज कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न पहलुओं पर एक प्रेस वार्ता की।
जिसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदन गोपाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत के साथ कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंं। इस दौरान कई बिंदुओं को लेकन जानकारी साझा की गयी। सबसे ज्यादा चर्चा निकाय चुनावों में उम्मीदवारों को लेकर हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में संदेश साफ है कि कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवारों पर दाव खेलेगी।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल ने बताया कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस टिकट वितरण के दौरान स्थानीय वार्ड के दावेदारों को प्राथमिकता देगी। संबंधित वार्ड के निवासी और मजबूत दावेदार को टिकट देने पर पहले विचार किया जाएगा। पार्टी का प्रयास रहेगा कि जिस कार्यकर्ता ने वार्ड में रहकर जनता के बीच काम किया है, उसे चुनाव लडऩे का अवसर मिले। मेघवाल ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण का प्रमुख आधार उम्मीदवार की जीतने की क्षमता भी होगी। यदि किसी वार्ड में स्थानीय दावेदार की स्थिति कमजोर दिखाई देती है और पार्टी को उसकी जीत की संभावना कम लगती है तो विशेष परिस्थिति में किसी अन्य वार्ड से मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारा जा सकता है।
वहीं पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने चुनावों में जिताऊ और टिकाऊ की बात कहीं। इसके साथ ही कल्ला ने कहा कि प्रदेश, केन्द्र की सरकार ने कोई ऐसे कार्य नहीं किए जिनसे बीकानेर की जनता को राहत मिली। कल्ला ने रेलवे में 100 करोड़ के विकास कार्य के पैसे ना उपयोग में आने, मूलभूत सुविधाओं के लिए रेंगते शहर को लेकर भी कटाक्ष किए। कल्ला ने कहा कि शहर की सड़के चेचक सी लग रही है और आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। ऐसे में इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर बीकानेर की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इस बार नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के साथ नगर निगम में भी भाजपा की सरकार रही, लेकिन तीनों स्तरों पर भाजपा विफल साबित हुई है। डॉ. कल्ला ने कहा कि उनके कार्यकाल में बीकानेर के रेलवे कारखाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये के काम लाए गए थे, लेकिन वर्तमान सांसद बीकानेर के लिए कोई बड़ी परियोजना नहीं ला सके। रोजगार, नए कारखानों और पोटाश की संभावनाओं को लेकर भी कोई ठोस काम नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई कई योजनाओं को सीमित कर दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ