निगम की कचरा एकत्रित करने वाले वाहन की चपेट में आने से बैककर्मी हुआ बुरी तरह घायल, पीबीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
बीकानेर।निगम की शहर में चलने वाली कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से एक बैककर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी केशव दत्ता आचार्य हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीबीएम हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल आचार्य का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, गोकुल सर्कल से पुष्कर स्टेडियम की ओर जाने वाली सडक़ पर कचरा संग्रहण के दौरान निगम का वाहन केशव दत्ता आचार्य को अपनी चपेट में लेने के बाद कथित तौर पर कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
यह पहला मौका नहीं जब ऐसा हादसा हुआ हो, इससे पहले भी बीते एक महीने में निगम की गाडिय़ों से दुर्घटना हो चुकी है। इन हादसों ने नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था और इन वाहनों के संचालन में बरती जा रही सुरक्षा सावधानियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर वाहन चालकों की योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रशिक्षण और वाहनों के संचालन की निगरानी को लेकर जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ