Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पानी की  खाले में मिला व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, शरीर पर हाथ पैर दोनो गायब

Solar 2
3 weeks ago
पानी की  खाले में मिला व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, शरीर पर हाथ पैर दोनो गायब


पानी की  खाले में मिला व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, शरीर पर हाथ पैर दोनो गायब
, बज्जू। जिले के बज्जू थाना इलाके में शनिवार को एक खाले में क्षत विक्षत शव मिलने से एकबारगी हडक़ंप मच गया। बातद में पुलिस को सूचना दी 
कंट्रोल रूम बीकानेर से मिली सूचना के मुताबिक गोगडिय़ावाला माइनर, चक 9 जीडब्ल्यूएमए, भारतमाला सडक़ की रोही बीकमपुर क्षेत्र में पानी के खाले में एक अज्ञात शव बहकर आया था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव काफी समय से पानी में रहने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका है। शव के सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर नहीं हैं तथा शरीर की त्वचा भी पूरी तरह गल चुकी है।
लाश की पहचान के लिए शरीर पर कोई निशान या अन्य पहचान संबंधी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल बज्जू की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: