Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

rk
5 months ago
युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

जोधपुर में घर में युवती और युवक की लाशें मिली। युवती का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। सिर से खून बह रहा था। वहीं, युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और लोहे की गैंती मिली है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने पहले गैंती से युवती की हत्या की। फिर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके का बुधवार दोपहर 12 बजे का है। युवती के चाचा ने युवक (मृतक) पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया।

 छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में युवक-युवती के शव मिले। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शवों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि 27 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने दूसरे शहर में रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही 18 साल की युवती को फोन कर घर पर बुलाया था। युवती उसकी रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार, रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: