Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

80 साल की बुजुर्ग महिला का मर्डर, बेटा रह चुका है पूर्व विधायक का ड्राइवर

rk
7 hours ago
80 साल की बुजुर्ग महिला का मर्डर, बेटा रह चुका है पूर्व विधायक का ड्राइवर

80 साल की बुजुर्ग महिला का मर्डर, बेटा रह चुका है पूर्व विधायक का ड्राइवर

श्रीगंगानगर में  बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। महिला के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सिर पर करीब 4 सेंटीमीटर गहरा घाव हुआ, जबकि हाथ और पैर पर भी गंभीर चोटें आईं। महिला का हाथ भी टूटा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन लहूलुहान हालत में महिला को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव सागरवाला में रात करीब 9 बजे हुई। शुरुआती जांच में महिला की एक बहू को भी डिटेन किया गया है।

चूनावढ़ थानाधिकारी व ट्रेनी आईपीएस ज्ञानेंद्र भारती ने बताया- आपसी रंजिश को लेकर महिला का मर्डर करने का शक है। पोते की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का एक लड़का सादुलशहर विधानसभा के पूर्व विधायक का ड्राइवर भी था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका महानी बाई (80) निवासी सागरवाला, चूनावढ़ (श्रीगंगानगर) के रोज की तरह रात को अपने समाज की एक अन्य विधवा महिला के पास सोने के लिए जा रही थी।

महानी बाई विधवा थीं और अपने घर में अकेली रहती थीं। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच सहकारी समिति सोसायटी के बाहर अज्ञात आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: