Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: अंडरब्रिज के पास निगम के ट्रैक्टर ने वाहन को मारी टक्कर, महिलाओं के घायल होने की सूचना, लोगों ने लगाया जाम

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: अंडरब्रिज के पास निगम के ट्रैक्टर ने वाहन को मारी टक्कर, महिलाओं के घायल होने की सूचना, लोगों ने लगाया जाम

बीकानेर: अंडरब्रिज के पास निगम के ट्रैक्टर ने वाहन को मारी टक्कर, महिलाओं के घायल होने की सूचना, लोगों ने लगाया जाम

बीकानेर। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी विवाद के बीच घड़सीसर अंडरब्रिज के पास नगर निगम के ट्रैक्टर से हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो से तीन महिलाओं के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर वार्ड संख्या 30 के पार्षद अब्दुल सतार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पार्षद ने ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं होने और नाबालिगों के ट्रैक्टर चलाने का मुद्दा उठाते हुए नियमों की सख्ती से पालना करवाने की मांग की, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। फिलहाल हादसे के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: