नगर निकाय चुनाव का नामांकन: सभी निकायों में हुआ बंपर नामांकन, ऐसे में संदेश क्या
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निकाय चुनावों को लेकर आज नामाकंन का अंतिम दिन था। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक नामांकन भरने वालाों का रैला सा दिखाई दिया। शहर में दिनभर कलेक्ट्रेट में हलचल रही। कहीं दो प्रतिद्धंद्धी गले मिलते हुए दिखाई दिए तो कुछ ही मिनटों आमने-सामने नारेबाजी भी करते हुए नजर आए। ऐसे कई दृश्य दिखाई दिए तो लोकतंत्र के लिए सुखद तस्वीरें थी।
नामांकन के बाद आधिकारिक आंकड़े सामने आए है। जिसमें ग्रामीण अंचल की सभी पालिकाओं की जानकारी साझा की गयी है। देशनोक में कुल 86 नामंाकन किए गए जिनमें 85 उम्मीदवार हे। वहीं नोखा में 257 नामांकन किए गए जिनमें 196 उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह लूणकरणसर में 144 नामांकन के साथ 137 उम्मीदवार है। खाजुवाला में 100 नामांकन भरे गए है। जिनमें 91 उम्मीदवार है।
इसी तरह डूंगरगढ़ में 234 नामंाकन में 215 उम्मीदवार मैदान में है। नापासर में 125 नामांकन में 124 उम्मीदवार मैदान में है। बीकानेर शहर के नामांकन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है ।हालांकि अभी नामांकन की जांच की जाएगी और उसके बाद नामांकन वापिस भी 3 सितंबर तक लिए जा सकेंगे। जिस प्रकार से नामांकन हुए है वो राजनीतिक दलों की ङ्क्षचताएं बढ़ा रहे है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ