Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक के साथ अपहरण कर मारपीट करने वाले इतने आरोपियों को 5 साल का कारावास

Bansal sadi
2 months ago
युवक के साथ अपहरण कर मारपीट करने वाले इतने आरोपियों को 5 साल का कारावास


युवक के साथ अपहरण कर मारपीट करने वाले इतने आरोपियों को 5 साल का कारावास
बीकानेर।  बाल न्यायालय, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पीठासीन अधिकारी अश्वनी विज ने युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले तीन लोगों को दोषी मानकर प्रत्येक को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। तीनों को 99000 रुपए का अर्थदंड भी भुगतना होगा जिसमें से 20000 रुपए पीडि़त को दिए जाएंगे।
जसरासर निवासी युवक ने फरवरी, 23 में पुलिस को पर्चा बयान में बताया था कि वह अपने चाचा के घर के आगे खड़ा था। इस दौरान मोहल्ले का एक शख्स बाइक लेकर आया और उसे कातर रोड पर शिवसागर होटल ले गया। बाइक सवार उसे ऐसी जगह ले गया जहां उसके परिवार के लोग पहले से ही हथियारों के साथ खड़े थे। उन्होंने परिवार की लडक़ी भगाने का आरोप लगाया और उसका अपहरण कर मारपीट की।
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद तीन लोगों को दोषी माना और प्रत्येक को 5 साल के कारावास और कुल 99000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से 18 गवाहों के बयान कोर्ट में हुए। राज्य की ओर से पैरवी लोक अभियोजक राधेश्याम सेवग ने की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: