मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में गांजे के साथ एक गिरफ्तार, वाहन जब्त
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बड़ी मात्रा में अवैध गांजे के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मुद़ृल कच्छावा के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने यह कार्रवाई 8 अगस्त कबी रात को 8 बजे के आसपास इस्लाम नगर में की है।
पुलिस ने सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में रहने वाले मो. रमजान को 3 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वाहन टीवीएस जूपिटर को सीज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ