ऐतिहासिक गौरव से जुड़े परिवार के मुदित खजांची को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JITO यूथ विंग के बने चेयरमैन
ऐतिहासिक गौरव से जुड़े परिवार के मुदित खजांची को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JITO यूथ विंग के बने चेयरमैन
बीकानेर ऐतिहासिक राजनीतिक विरासत से जुड़े खजांची परिवार के लिए गौरव का क्षण है। आजाद भारत के बीकानेर के प्रथम विधायक स्वर्गीय मोतीचंद खजांची के पौत्र मुदित खजांची को जैन समाज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) की बीकानेर यूथ विंग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
मुदित खजांची को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जैन समाज में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को युवाओं के नेतृत्व को आगे बढ़ाने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और समाज के विकास में नई ऊर्जा लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ऐतिहासिक राजनीतिक विरासत से जुड़े परिवार के मुदित खजांची को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के गणमान्य लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुदित खजांची की इस नियुक्ति को बीकानेर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ