Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

rk
1 month ago
राजस्थान में दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए और कार चालक गम्भीर रुप से झुलस गया। गंभीर घायल को उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल रैफर किया गया है। डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि थाना क्षेत्र मौजपुर के समीप पिलर नम्बर 115/300 पर दिल्ली से कोटा की ओर जा रही एक कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को सम्भलने का मौका ही नही मिला और पूरी कार चंद मिनटों में आग का गोला बन गई।

हादसे में कार सवार एमपी के श्योपुर निवासी तीन महिला, एक बच्ची व एक पुरुष सहित पांच जने जिंदा जल गए। वहीं, कार चालक एमपी के श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर ने बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हादसें में कार चालक विनोद कुमार मेहर 80 प्रतिशत झुलस गया। वही, स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम व एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही लक्ष्मणगढ पुलिस थाने का जाप्ता व एसएचओ नेकीराम मौके पर पहुचे और दमकल को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची 3 दमकलों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, इससे पहले ही कार कबाड़ में तब्दील हो गई। कर दिया। कुछ ही देर में ही डीएसपी कैलाश जिंदल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: