बाइक सवार पर कसिये से किया वार, दुबारा दिखा तो दी मारने की धमकी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बाइक पर सवार व्यक्ति पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ेरण में 18 जुलाई की सुबह की है। इस सम्बंध में महाजन के रहने वाले दोलत पुत्र कालुराम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने महाजन के बड़ेरण में रहने वाले रूश्तम, यूनूस, मच्छर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 18 जुलाई को वह बाइक लेकर जैसे ही गांव के पास पहुंचा तेा पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे पर हमला कर दिया।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने कसिये से वार किया और बाइक को गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके विकलांग चाचा को गिरा दिया। आरोप है कि कसिये से उस पर वार किए और हाथों पर चोटें लगी है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और कहा कि दुबारा हमारे इधर मत दिखना। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि थाने गया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ