पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल,लूणकरणसर के रोझा गांव में पीछे से टक्कर मारी
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल,लूणकरणसर के रोझा गांव में पीछे से टक्कर मारी
बीकानेर। लूणकरणसर के रोझा गांव में सोमवार सुबह एक सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 8 सीएचडी कांकड़वाला निवासी राकेश पुत्र सागर मेघवाल के रूप में हुई है, जबकि घायल धर्मपाल पुत्र रामस्वरूप ज्याणी है।
महिपाल सिंह लखाऊ ने बताया कि यह हादसा रोझा गांव में स्थित शराब ठेके के पास हुआ। सुबह के समय एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक पर सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश मेघवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल धर्मपाल ज्याणी को तत्काल उपचार के लिए लूणकरणसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ