बीकानेर : बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, मामला दर्ज
बीकानेर : बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, मामला दर्ज
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जैसलमेर से बाइक पर डेलीतलाई की तरफ जा रहा था। गोडू के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक शंभूराम पुत्र श्रीधरराम 8 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे जैसलमेर से डेलीतलाई के लिए रवाना हुआ था।
रास्ते में गोडू के पास पहुंचने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और शंभूराम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ