बीकानेर: चानी फांटे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
बीकानेर: चानी फांटे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
खुलासा ऑनलाइन। श्रीकोलायत क्षेत्र के गजनी थाना क्षेत्र में चानी फांटा के पास देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, बीकानेर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान फुस्सा राम (25) पुत्र ओमा राम, जाति नायक, निवासी चानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, बीकानेर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ